पंजाब के मानसा में भी बाढ़ का तांडव

बाढ़ का तांडव
उन्होंने कहा, "गुरुवार के बाद से अब तक पांच गांव मीरपुर कला, मीरपुर खुर्द, भगवानपुर हिंगनान, अलीपुर और बर्न में पानी भर गया है।"उन्होंने कहा, "कई इलाकों में जलस्तर में कमी आई है लेकिन स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए हम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।"
जान-माल का नुकसान
बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "बाढ़ के कारण पंजाब के विभिन्न जिलों में 3.25 लाख एकड़ जमीन पर फसल खराब हुई है। इसके कारण कुल 480 करोड़ रुपये की फसलों का नुकसान हुआ है।"
उन्होंने कहा, "बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर सड़कें टूट गई हैं इनके पुननिर्माण पर 1,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।"पड़ौसी राज्य हरियाणा में भी सिरसा जिले में बचाव कार्य जारी है। सिरसा के नौ गांवों के 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में बाढ़ के कारण अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications