दिल्ली में 20 जुलाई से घटेंगे डीजल के दाम
नई दिल्ली। दिल्ली में पेट्रोल पंप मालिकों को हो रहे नुकसान के चलते डीजल प्रति लीटर 2.37 रुपये सस्ता होगा। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को डीजल पर लगे मूल्य संवर्धित कर (वैट) में 20 जुलाई से कमी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा, "हमने 20 जुलाई से डीजल पर वैट को 20 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी करने का फैसला किया है।
इससे दिल्ली में ईंधन की कीमतों में कमी आएगी।" उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर बुनियादी परियोजनाओं पर लागत बढ़ने की वजह से मार्च में डीजल पर वैट को 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया था।
पढ़े : फिल्म जगत की खबरें
पेट्रोल पंप संघ मार्च से डीजल पर बढ़ाए गए वैट की दर को लेकर विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इसकी वजह से वाहन मालिक पड़ोसी राज्यों से डीजल ले रहे हैं। दिल्ली में डीजल 40.10 रुपये लीटर मिलता है। डीजल पर लगे वैट की दर में कमी किए जाने के बाद यह 37.73 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।













Click it and Unblock the Notifications