मप्र में युवक ने किन्नर से रचाया ब्याह

इटारसी के दीपक मौर्य और किन्नर सोनिया की आंखें क्या मिली कि दोनों में मोहब्बत हो गई और उन्होंने साथ में जीने-मरने की कसमें खा ली। दोनों को पहले लगा कि उनके इस फैसले में समाज आड़े आएगा। मगर दीपक के परिजनों की रजामंदी और सोनिया के साथियों की हामी ने उनकी आशंकाओं को खत्म कर दिया।

दीपक और सोनिया ने गुरुवार रात को धूमधाम से बैंड बाजों की धुनों के बीच एक-दूसरे के गले में वर माला डालकर अपना जीवन साथी बना लिया। इस समारोह में युवक और किन्नर की शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने।

दीपक ने बताया कि सोनिया से उसकी मुलाकात एक रेलगाड़ी में यात्रा के दौरान हुई और वह उसे अपना दिल दे बैठा। इसके बाद दोनों के बीच मिलने-जुलने का दौर शुरू हुआ। कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ, मगर यह मामला प्यार का था। आखिर में दोनों ने साथ में जीने मरने का संकल्प लेकर शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया जो अब पूरा हो गया है।

वहीं सोनिया कहती है कि वह भी आम लोगों की तरह सम्मान की जिंदगी जीना चाहती है। वह मां नहीं बन सकती, लेकिन एक बच्चे को गोद लेकर यह इच्छा पूरी तो कर ही सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+