यूएई ने ईरान में मस्जिद में हुए विस्फोट की निंदा की

समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जाएद अल नहयान ने एक बयान में कहा, "यूएई इस आतंकवादी कार्रवाई की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता है। ऐसे आपराधिक कृत्यों के खिलाफ यूएई ईरान के साथ खड़ा है।"

विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना प्रकट की।

ज्ञात हो कि जाहेदान में गुरुवार की रात एक मस्जिद में दो आत्मघाती बम फटे। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में 167 लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

कट्टरवादी सुन्नी संगठन, जंदोल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने कहा है कि उसने यह हमला अपने नेता अब्दोलमलिक रिगी को पिछले महीने दिए गए मृत्युदंड के बदले के रूप में किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+