बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना और गया में बारिश नहीं हुई, वहीं सुपौल और पूर्णिया में एक मिलीमीटर से भी कम बारिश दर्ज की गई।
पटना और गया में शुक्रवार की सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो भागलपुर में 28.8 और पूर्णिया में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शुक्रवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान बारिश नहीं होने के कारण गर्मी बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि अगले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications