अमेरिकी विमान हादसे में 2 भारतीय भी मारे गए
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के संघीय जांचकर्ता टेक्सास में मंगलवार को हुए विमान दुर्घटना के कारणों के बारे जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस हादसे में दो भारतीयों की भी मौत हो गई। दोनों भाई थे और वे बेंगलुरू शहर के रहने वाले थे।
एक इंजन वाला विमान मंगलवार रात 9.30 मिनट पर तोलर के हुड काउंटी कस्बे के मैदानी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एटीएसबी) के जांचकर्ताओं के मुताबिक जमीन से टकराने के बाद यह विमान क्षतिग्रस्त हो गया था।
अधिकारियों के मुताबिक चार सीट वाले इस विमान को 26 वर्षीय कासी ब्रिंगर उड़ा रहे थे। विमान के सह-चालक 22 वर्षीय कार्तिक और उनके भाई प्रतीक के साथ ही ब्रिंगर की भी मौत हो गई थी।
टेक्सास के जन सुरक्षा विभाग के डब गिलूम ने बताया, "युवा पायलट विमान को उतारने के लिए जगह की तलाश कर रहा था। उसने विमान को घर पर गिरने से बचा लिया।"
मित्रों का कहना है कि कार्तिक ब्रिंगर से विमान उड़ाना सीख रहे थे और वह भारत लौटने से पहले अपने पिता की तरह एक व्यावसायिक पायलट बनना चाहते थे।
एनटीएसबी के जांचकर्ताओं के मुताबिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच रिपोर्ट को अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications