दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी में हल्के बादल छाएं रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने और गरज के साथ हल्की छींटें पड़ने के आसार हैं।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम आद्रता 37 फीसदी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम 29 फीसदी रही।
दिल्ली में अभी तक 176.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 91 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications