मेदवेदेव के फॉलोअर बने रूसी अधिकारी

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ब्लॉगर एलेक्स एक्जलर कहते हैं, "ब्लॉग की दुनिया बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि राष्ट्रपति इसे गंभीरता से लेते हैं। इसलिए अन्य अधिकारियों ने उन्हीं की तरह ब्लॉग से जुड़ना शुरू किया है।"

खुद को युवा और तकनीक का इस्तेमाल करने वाला नेता बताने वाले राष्ट्रपति मेदवेदेव ट्विटर से जून में जुड़े थे। उनका एक ब्लॉग 'लाइवजर्नल' भी है और यू-ट्यूब पर भी उनका एकाउंट है।

ज्यादातर अधिकारी अपने ब्लॉग के जरिए व्यापार बैठकों और सम्मेलनों की जानकारी देते हैं।

राजनीतिक सलाहकार मराट ग्विलमैन कहते हैं कि रूसी अधिकारियों के राष्ट्रपति के फोलोअर बनते हुए ट्विटर से जुड़ने पर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का नेताओं की नकल करना सामान्य है।

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति येल्तसिन टेनिस खेलते तो सभी ने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। पुतिन जूडो खेलते थे तो सभी ने ऐसा करना शुरू किया। इसी तरह मेदवेदेव ने ब्लॉग शुरू किया है तो अधिकारी भी इंटरनेट क्षेत्र में अपनी जगह बनाने लगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+