पुंछ में मुठभेड़, मेजर और 2 जवान घायल
जम्मू, 16 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार रात से जारी मुठभेड़ में एक मेजर और दो सैनिक घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह आतंकवादियों की गोलीबारी में एक मेजर घायल हो गया। इस अधिकारी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। मेंढर के बेरी राख वनक्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। यहां से गुरुवार सुबह एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया था।
इससे पहले मुठभेड़ में 28 वर्षीय मेजर अमित थांगे शहीद हो गए थे। मेजर थांगे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले थे। वह नौ जून, 2007 से 'कोर ऑफ सिग्नल' में तैनात थे। इस मुठभेड़ में कर्नल अजय कटोच सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिप्लब नाथ ने बुधवार को बताया था, "पहले से मिली जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बेरी रख वनक्षेत्र में 11 जुलाई को तलाशी अभियान शुरू किया था। मंगलवार रात आतंकवादियं के ठिकाने का पता चल गया जिसके बाद से मुठभेड़ शुरू हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications