दलित महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया
मिली जानकारी के मुताबिक इस दलित महिला को नजदीक के गांव के कुछ दबंगों ने बदचलनी का आरोप लगाया और उसे पकड़कर अपने गांव ले गए। गुरुवार की रात दबंगों की पंचायत बैठी थी। जिसमें महिला के बाल कटवाकर अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाए जाने का फरमान जारी हुआ। महिला अपने दो बच्चों व अपने पति के साथ गौरहां बाजार गांव में रहती है।
पंचायत के फरमान पर महिला के बाल कटवाकर उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया। यही नहीं उसके पति की मौजूदगी में दूसरे व्यक्ति से उसकी शादी भी करा दी गई।
पंचायत की इस तुगलकी फरमान के आगे पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। पुलिस की हीला-हवाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के घंटों बाद भी पुलिस का कोई आला अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।
कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के अनुसार पांच में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि शेष पर कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications