मप्र में भारी बारिश की संभावना
भोपाल, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मानसून की दस्तक के लिए तरस रहे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले 24 घंटों में यहां बादल अपना जोरदार असर दिखा सकते हैं।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बादलों ने जबलपुर व भोपाल संभागों में अपना असर दिखाया है। संभावना है कि आगामी 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बन जाने के कारण जबलपुर, सागर , होशंगाबाद व भोपाल संभागों में जोरदार बारिश हो सकती है। वही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बादल बरस सकते है।
राज्यभर में छाई बदली और हल्की फुहारों के चलते अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 32.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 36.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications