ग्रामीणों ने 2 नक्सलियों को मार डाला
पुलिस के अनुसार देर गुरुवार रात लातेहार जिले के जालिम गांव में पांच नक्सली जबरन वसूली के लिए गए हुए थे। इस दौरान नक्सली कुछ लोगों से उलझ गए जिससे ग्रामीण भड़क उठे। इसके बाद गांव वाले उन पर पत्थर फेंकना और उन्हें डंडे व लोहे की छड़ों से पीटना शुरू कर दिया।
पांच में से तीन नक्सली भागने में सफल रहे और दो लोग मारे गए। पुलिस शुक्रवार सुबह गांव पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications