हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने की अमरिंदर की निंदा
हरियाणा के सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अमरिंदर के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने हांसी-बुटाना नहर को 'अवैध' करार देते हुए पंजाब में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
यादव ने शुक्रवार को कहा कि अमरिंदर सिंह का बयान राजनीति से प्रेरित है। वह हरियाणा के लोगों की कीमत पर पंजाब के लोगों की सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने भी अमरिंदर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि हांसी-बुटाना नहर को 'अवैध' बताकर सिंह पंजाब में अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications