कश्मीर में संघर्ष, 2 दर्जन घायल

प्रशासन ने यहां कहा कि विरोध प्रदर्शन और पथराव की कुछ घटनाओं के बावजूद श्रीनगर शहर के बटमालू इलाके के लिए प्रस्तावित जुलूस को सफलतापूर्वक रोक दिया गया। और घाटी में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "अलगाववादियों के बटमालू इलाके के लिए प्रस्तावित मार्च को रोक दिया गया और कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।"

अधिकारी ने कहा, "नागरिकों की जान-माल की हिफाजत के लिए श्रीनगर शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था और घाटी के अन्य प्रमुख शहरों में प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे।"

प्राप्त खबरों के अनुसार पूरी घाटी में संघर्ष के दौरान सुरक्षा कर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लेकिन गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ है।

भारी प्रतिबंधों के बावजूद श्रीनगर शहर के ऊपरी पीरबाग इलाके में अलगाववादियों ने जुलूस निकाला। बाद में जुलूस हिंसक हो गया। जुलूस में शामिल युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+