गुर्जरों को उच्च शिक्षा में एक प्रतिशत आरक्षण
जयपुर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान में मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रबंधन की पढ़ाई में अब गुर्जर सहित विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) को भी एक प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। राज्य के चिकित्सा शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिए।
आरपीएमटी, आरपीईटी, आरमेट आदि प्रवेश परीक्षाओं के जरिए होने वाले प्रवेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक प्रतिशत स्थान आरक्षति रहेगा। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बारे में कार्रवाई करने की मांग की थी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर कदम उठाने का भरोसा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications