उत्तर प्रदेश में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा जंगल के पास पुलिस ने गुरुवार देर रात नक्सली दिनेश राम को गिरफ्तार किया। वह बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। नक्सली की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी पुलिस ने शुक्रवार शाम को दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक के. सत्यनारायण ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार नक्सली के कब्जे से एक बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दिनेश बिहार के भभुआ का रहने वाला है और नक्सली सुदामा उरांव गैंग का हार्डकोर सक्रिय अपराधी है।
सत्यनारायण के मुताबिक पकड़े गए नक्सली ने रोहतास में दो साल पहले एक विस्फोट करके दो पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। इसके अलावा रोहतास के तारडीह गांव में इसने साथियों के साथ मिलकर मुखबिरी के शक में सात लोगों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications