त्रिपुरा में रवींद्रनाथ टैगोर पर फिल्म समारोह शुरू
फिल्म समारोह पूर्वोत्तर के हिस्सों में टैगोर की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे समारोहों का ही हिस्सा है।
राज्य सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग व एक फिल्म सोसायटी 'सिने दल्वे' के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह का उद्घाटन टैगोर के प्रशंसकों में शामिल मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने किया।
फिल्म सोसायटी 'सिने दल्वे' के सलाहकार समीरन रॉय ने कहा," इस दौरान टैगोर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्मकारों मसलन सत्यजीत राय, तपन सिन्हा, पुर्णेन्दु पातरी द्वारा बनाई गई फिल्में और वृतचित्रों को दिखाया जाएगा।"
सत्यजीत राय की पसंदीदा अभिनेत्री माधवी मुखोपाध्याय भी उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद थीं।
मुखोपाध्याय ने कहा,"फिल्म देखने वालों के लिए टैगोर पर आधारित फिल्में अभी भी आकर्षण की केंद्र हैं। अगली पीढ़ी के लिए टैगोर की कहानियों पर अधारित और फिल्में बनाई जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications