संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान करेंगे एलेन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एलेन के सहयोगी बिल गेट्स एवं वारेन बफे ने अन्य अरबपतियों से समाजिक हितों के लिए दान करने का आग्रह किया था। इसके कुछ सप्ताह बाद ही एलेन ने यह फैसला किया है।
सामाजिक कार्यो के लिए पहले ही लगभग एक अरब डॉलर की राशि दे चुके एलेन ने कहा, "मै यह घोषणा करना चाहता हूं कि मेरे जरिए कल्याणकारी कार्य हमेशा चलता रहेगा।"
'फोर्ब्स' पत्रिका के अनुसार एलेन की कुल संपत्ति 13.5 अरब डॉलर है और वह दुनिया के 37वें अमीर व्यक्ति हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications