फिएट ने ग्रांड पुंटो का डीजल वर्जन उतारा

कंपनी ने कहा कि ग्रांड पुटो के नए वर्जन में 90 हार्सपावर और 1.3 लीटर क्षमता वाला मल्टीजेट इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय बाजार में यह अब तक की सबसे ताकतवर कार है। इस सेगमेंट में इसकी प्रतिस्पर्धा हुंडई की आई20 और मारुति स्विफ्ट से है।

कंपनी ने कहा कि यह कार एक लीटर ईंधन में 20 किलोमीटर चलेगी और इसमें द्विस्तरीय एयरबैग, बेहतर सुरक्षा उपकरण और बेहतर टायर लगाए गए हैं।

फिएट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कपूर ने कहा, "इस कार को बाजार में उतारने का हमारा लक्ष्य डीजल सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखना है।"

कंपनी का कहना है कि ईंधन कीमतों के नियंत्रण मुक्त होने से डीजल और पेट्रोल की कीमतों के बीच अंतर कम होने से कार की बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

फिएट इंडिया में 50 प्रतिशत की हिस्सदारी वाली टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष एस. कृष्णन ने कहा, "जिन देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग बराबर होती हैं वहां भी लोग डीजल वाहनों को ही पसंद करते हैं क्योंकि इन वाहनों की कार्यक्षमता अधिक होती है और करीब 40 प्रतिशत की बचत होती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+