मर्सिडीज ने स्पोर्ट्स कार बाजार में उतारी
एसएलएस एएमजी में 6.2 लीटर क्षमता वाला इंजन लगा है और यह 317 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल्फ्रेड अल्बर ने कहा, "इस कार के प्रति जोश, इसकी कार्यक्षमता, डिजायन, तकनीक और दक्षता इसे आज दुनिया का सबसे बेहतरीन ब्रांड बनाती हैं।"
विमानों की तकनीक से प्रभावित इस स्पोर्ट्स कार के दरवाजे विमान के पंखों की तरह डिजायन किए गए हैं। इस कार की बुकिंग मुंबई, दिल्ली, पुणे और अहमदाबाद में 10 केंद्रों पर की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications