चेारी के संदेह में मोटर साइकिल से बांधकर घसीटा, 2 गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को चोरी के संदेह में छतरपुर जिले के चंद्रनगर में जगदीश साहू को छोटू और धर्मेद्र पंडित ने रस्सी से मोटर साइकिल के पीछे बांधकर पूरे गांव मे घसीटा और पिटाई की।
च्ांद्रनगर चौकी के प्रभारी के. एल. रैंकवार ने शुक्रवार को बताया है कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोटर साइकिल व रस्सी बरामद कर ली गई है। दोनों आरेापियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications