भांग भरी गेदों के साथ पूर्व कैदी गिरफ्तार
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेरॉल्ड' के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस वांगनुई जेल के बाहर इस पूर्व कैदी का पहले से इंतजार कर रही थी। गुरुवार सुबह पूर्व कैदी कार से जेल के समीप पहुंचा। पुलिस ने उसके पास दो गेंदें बरामद कीं जिनमें 65 ग्राम भांग भरी हुई थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 डॉलर बताई गई है।
पूर्व कैदी और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ जेल में भांग की आपूर्ति करने का आरोप लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications