पाकिस्तान ने 434 भारतीय मछुआरों की रिहाई की घोषणा की
राष्ट्रीय मछुआरा मंच के सचिव मनीष लोधारी ने पोरबंदर से कहा कि इस आशय की घोषणा पाकिस्तान सरकार की ओर से की गई है और पाकिस्तान मछुआरा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद अलीसा की ओर से यह सूचना उन्हें प्राप्त हुई है।
लोधारी ने कहा कि अभी आगे के विवरण का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन यह बात स्पष्ट है कि पाकिस्तानी जेलों में बंद ज्यादातर मछुआरे गुजरात से हैं।
यह रिहाई तब संभव हो पाई है, जब दोनों देशों मछुआरों ने अपने-अपने स्तर से इस मामले में पहल की। उसके बाद दोनों देशों के शीर्ष कानूनी विशेषज्ञों ने इस मामले में मदद करने का निर्णय लिया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजिंदर सच्चर भारत में गिरफ्तार पाकिस्तानी मछुआरों की रिहाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले थे, दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री इकबाल हैदर पाकिस्तान में गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए इसी तरह का कदम उठाने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications