रूस में इस साल 1,200 लोग डूबे
समाचार चैनल 'सीएनएन' के अनुसार रूस के आपात मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वदिम सरयोजिन में पांच से लेकर 12 जुलाई तक दो बच्चों सहित कम से कम 223 लोग डूब गए।
अधिकारी ने बताया, "डूबने वालों में ज्यादातर नशे में थे। बच्चे इसलिए डूब गए क्योंकि उन्हें देखने वाला कोई नहीं था।"
रूस में इस साल रिकॉर्ड गर्मी रही और यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इस वजह से देश के 14 इलाकों में आपात स्थिति की घोषण कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications