झारखण्ड में बारूदी सुरंग विस्फोट, 5 पुलिसकर्मी शहीद
पुलिस के मुताबिक विस्फोट यहां से 130 किलोमीटर दूर कुलिनल्ला गांव के पास हुआ। विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
झारखंड के पुलिस महानिदेशक नेयाज अहमद ने आईएएनएस से कहा, "बारुदी सुरंग विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में भी पांच पुलिस वाले घायल हुए है। इस सभी को लातेहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन्हें राजेंद्र चिकित्सा संस्थान (आरआईएमएस) भेज दिया गया है।"
अहमद ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा दल का अभियान अभी जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications