पाकिस्तान ने 6 जगहों पर किया युद्ध विराम का उल्लंघन
जम्मू, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के कुछ देर बाद पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में छह स्थानों पर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए भीषण गोलीबारी की।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 10.30 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित रणबीरसिंहपोरा सेक्टर में गोलीबारी।
इस गोलीबारी के कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा से लगे पांच स्थानों पर गोलीबारी की गई। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी देर रात जारी रही।
गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात के बाद सीमा पार घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। इस पर कुरैशी का कहना था कि पाकिस्तानी सरकार और उसकी एजेंसियों का घुसपैठ से कोई लेना-देना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications