ईरानी मस्जिद में आत्मघाती हमला, 15 मरे
तेहरान, 16 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के दक्षिण-पूर्व इलाके में गुरुवार को एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ईरान के आतंरिक मामलों के मंत्री अली अब्दुल्लही ने बताया कि आत्मघाती हमला जाहेदान शहर में हुआ। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के सदस्य भी थे।
आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने बताया है कि मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है और 100 से अधिक घायल हुए हैं। इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के उप प्रमुख मोहम्मद कोसारी ने इस हमले के पीछे 'जुन्दुल्लाह' से जुड़े संगठनों का हाथ बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications