मंत्री पर बम हमले में हुआ आरडीएक्स का उपयोग : पुलिस
लखनऊ में शुक्रवार शाम को राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से यह बात स्पष्ट हुआ है कि इस बम विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा इसमें ईंधन तेल का भी प्रयोग हुआ था।
लाल के मुताबिक जिस स्कूटी में विस्फोटक रखकर बम विस्फोट किया गया उसका चेचिस नंबर मिल गया है। स्कूटी 1998 के सनी मॉडल की है।
पुलिस के मुताबिक यह दूसरा मौका है कि जब उत्तर प्रदेश में आरडीएक्स के इस्तेमाल की बात सामने आई है।
इससे पहले साल 2007 में लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद की कचहरियों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में आतंकियाों ने आरडीएक्स का प्रयोग किया गया था।
मंत्री पर हमले के मामले में पुलिस ने इलाहाबाद के नैनी इलाके से बुधवार देर रात कृपाशंकर पांडे और राजेश यादव नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित मंत्री के आवास के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यह बम विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया जब मंत्री घर से निकलकर पास में स्थित मंदिर जा रहे थे। मंत्री को निशाना बनाकर किए गए इस बम हमले में राकेश मालवीय नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग जख्मी हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications