प्रधानमंत्री ने करुणानिधि को आश्वस्त किया
करुणानिधि को तीन जुलाई को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है, "मेरी सरकार निश्चित रूप से वह सब करेगी, जिससे कि तमिल लोग श्रीलंका में इज्जत और आत्मसम्मान के साथ जिंदगी जी सकें।" यह पत्र शुक्रवार को यहां मीडिया को जारी किया गया।
प्रधानमंत्री ने लिखा है, "हम अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के तीव्र पुनर्वास के जरिए उत्तरी और पूर्वी श्रीलंका में सामान्य जनजीवन को बहाल करने में मदद करने का प्रयास करेंगे।"
श्रीलंका में तमिलों के पुनर्वास के लिए भारत द्वारा किए गए वित्तीय सहयोग के वादे का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा गया है, "हम पहले ही इस काम के लिए 500 करोड़ रुपये का वादा कर चुके हैं। इसके अलावा जैसा कि आप जानते हैं हमने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए 50,000 घरों के निर्माण में मदद का वादा किया है और अधोसंरचना निर्माण व टिकाऊ आजीविका को बढ़ावा देकर इन इलाकों में सामान्य आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।"
सिंह ने पत्र में आगे लिखा है, "मैं श्रीलंका में जातीय मुद्दे के हल के लिए सुलह की उचित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर तथा उन सभी राजनीतिक समझौतों पर, जिसकी हमने दृढ़ता के साथ वकालत की है, आपकी सलाह और आपके विचार का इंतजार कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications