वायुसेना 2011 में 126 युद्धक विमान खरीदेगी
एयर चीफ मार्शल पी.वी. नाइक ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "हम एक वर्ष के भीतर युद्धक विमान खरीदने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे। बोली लगाने के लिए उड़ान मूल्यांकन रिपोर्ट इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी।"
प्रक्रिया के अनुसार वायुसेना आकलन एवं स्पष्टीकरण के लिए मूल्यांकन रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपेगी।
नाइक ने कहा, "प्रक्रिया के मुताबिक मुहबंद निविदाएं खोली जाएंगी और विमान का वाणिज्यिक मूल्यांकन किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications