तृणमूल के नक्सलियों से संबंध पर कार्रवाई करें प्रधानमंत्री : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है, "आपकी पहल पर नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के एक दिन बाद नक्सलियों का एक ऐसी दल के नेताओं के साथ प्रत्यक्ष संबंध का ताजा सबूत सामने आया है, जो सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल है।"
राज्यसभा सांसद, करात ने एक टेबलायड अखबार के प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित एक रिपोर्ट को भी संलग्न किया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद और पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम इलाके के नक्सलियों के बीच संबंध होने तथा उन्हें हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में लिप्त होने का विवरण शामिल है।
बृंदा ने लिखा है, "मेरी पार्टी ने इसके पहले भी आपको इन संबंधों के सबूत सहित आपको लिखा है। अब नए खुलासे के मद्देनजर, मैं उम्मीद करती हूं कि केंद्र सरकार राष्ट्रहित में उचित कार्रवाई करके राजनीतिक इच्छाशक्ति प्रदर्शित करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications