अष्टधातु की दुर्लभ मूर्ति के साथ तस्कर गिरफ्तार
इस तस्कर को जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार देर रात उस समय पकड़ा गया जब वह मूर्ति को बेचने के लिए निकला था। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में शुक्रवार को आधिकारिक जानकारी दी।
अलीनगर थाना प्रभारी एस. के. वर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिली थी कि लल्लन यादव (45) नाम का तस्कर बाहर से आए ग्राहकों को दुर्लभ अष्टधातु की मूर्ति बेचने वाला है। इलाके की घेराबंदी कर देर रात उसे धर दबोचा गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार गया।
पुलिस के मुताबिक तस्कर के कब्जे से भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति बरामद की गई, जिसका वजन तीन किलोग्राम से अधिक है।
वर्मा के मुताबिक पकड़े गये तस्कर ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह बिहार स्थित एक मूर्ति चोर गिरोह के लिए काम करता है। पिछले कई साल से वह इस धंधे में लिप्त था और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में मौजूद अपने ग्राहकों को मूर्तियां बेचता था। तस्कर से उसके गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications