समाचार चैनल के दफ्तर पर आरएसएस का हमला

चैनल द्वारा आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के संबंध में दिखाई गई एक खबर से भड़के इन कार्यकर्ताओं ने समाचार चैनल के दफ्तर पर हमला किया।
हमले के बाद आरएसएस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आरएसएस एक देशभक्त सामाजिक संगठन है और मीडिया के कुछ लोग संघ के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बारे में कीचड़ उछाल रहे हैं, जो आपत्तिजनक है।
बयान में हालांकि यह दावा किया गया है कि उसके कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications