नायडू नांदेड़ में तेदेपा नेताओं सहित गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू अपने समर्थकों और विधायकों-सांसदों के साथ नांदेड़ में गोदावरी नदी पर जारी बबली बांध के निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे।
इसके पहले नायडू ने शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश सीमा से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के लिए बस यात्रा शुरू की। उसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस हो गया।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटील ने नायडू और उनके समर्थकों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने क्षेत्र में किसी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications