बेंगलुरू में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस आयुक्त शंकर बिदारी ने पत्रकारों से बताया, "जाली नोट का कारोबार करने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी 27 वर्षीय अनरुल शेख उर्फ सलीम और तमिलनाडु के 50 वर्षीय दुबई बाबू पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 489ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि 1,000 और 500 रुपये के जाली नोट पाकिस्तान में छपे हैं। ये नोट बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचे हैं।
बिदारी ने कहा, "हमने राज्य सरकार को इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के लिए पत्र लिखा है। यह अंतर्राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय मामला देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications