इराक में होटल में आग, 40 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि स्वायत्तशासी क्षेत्र कुर्दिस्तान के सुलेमानियाह में स्थित सुमा होटल में गुरुवार शाम को आग लगी।
समाचार चैनल अल-अरबिया के मुताबिक मरने वालों में चार अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा इटली, कनाडा और कुर्द के कई नागरिक शामिल हैं। इस मौसम में यह होटल पर्यटकों से भरा रहता है।
आग से बचने के लिए तीन लोगों ने उपर से छलांग लगा दी लेकिन उनकी मौत हो गई।
सुलेमानियाह के सुरक्षा प्रमुख कादर हमा जान ने इस बात से इंकार किया कि इस घटना को आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी इस घटना का कारण हो सकती है। घटना की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications