हरियाणा में परिजनों को बंधक बनाकर लूटा
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पंचकुला शहर के सेक्टर-10 में स्थित एक घर में पांच-छह लुटेरे घुसे और परिवार के 20 सदस्यों को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। वे आभूषण, कीमती सामनों के साथ कई लाख रुपये नकदी लूट ले गए।
यह लूट हरियाणा में पर्यटन विभाग के पूर्व उपनिदेशक के घर हुई है।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ओम प्रकाश बिश्नोई ने आईएएनएस को बताया, "हमारी छानबीन जारी है और हम इसमें फॉरेंसिक जानकारों की भी मदद ले रहे हैं। खोजी कुत्तों की सहायता से सुराग का पता लगाया जाएगा। परिजनों का कहना है कि लुटेरे नुकीले हथियार और डंडे लिए हुए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications