एनएसई पर सूचीबद्ध हुई तिलकनगर इंडस्ट्रीज
कंपनी का शेयर शुक्रवार को 160.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और कारोबार के अंत में यह करीब 7.6 प्रतिशत बढ़कर 168.80 रुपये पर पहुंच गया।
इस शेयर को खरीद-बिक्री के लिए एक्सचेंज ने 'टीआई' प्रतीक दिया है।
कंपनी का कहना है कि एनएसई पर सूचीबद्ध होने के बाद ज्यादा निवेशकों तक पहुंच होने से इसमें खरीदारी बढ़ेगी।
तिलकनगर इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्त अधिकारी ललित सेठी ने कहा, "पिछले कुछ सालों में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के बाद यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"
तिलकनगर इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से भारत में विदेशी शराब का निर्माण एवं विपणन करती है, जिसमें यह ब्रांडी, विस्की, रम, जिन और वोदका बनाती है। इसके प्रमुख ब्रांड सीनेट रॉयल, कूरियर नेपोलियन, मेनिसन हाउस, केस्टल क्लब, क्लासिक, मदिरा, शॉट और हॉट सिल्क है। पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 1,000 करोड़ रुपये रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications