भारतीय किशोरी की डूबने से मौत
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ग्लोसेस्टरशायर में कोट्सवर्ल्ड वाटर पार्क में नाव पर सवार 15 वर्षीय काजिल देवी फिसलकर गहरे पानी में चली गई। यह हादसा रविवार शाम 3.45 बजे हुआ।
घटना के बाद काजिल देवी को किसी तरह पानी से बाहर निकालकर ग्रेट वेस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।
काजिल के भाई आमिद कुमार ने कहा, "मेरे माता-पिता ने इस तरह की कल्पना नहीं की थी। चचेरे भाई को बचाने के लिए उसने अपनी जान दे दी। उसने छोटे बच्चे को बचा लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications