सेंसेक्स में 46 अंक की तेजी, निफ्टी 15 अंक बढ़ा (लीड-1)
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 46.36 अंक (0.26 प्रतिशत) बढ़कर 17,955.82 अंक पर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 15.15 अंक (0.28 प्रतिशत) बढ़कर 5,393.90 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,980.27 अंक के उच्च और 17,892.16 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं निफ्टी ने दिन के कारोबार में 5,401.35 अंक के उच्च और 5,374.40 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.70 अंक (0.44 प्रतिशत) बढ़कर 7,397.78 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 62.22 अंक (0.66 प्रतिशत) की तेजी के साथ 9,443.41 प्रतिशत पर बंद हुआ।
बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (1.85 प्रतिशत) और तकनीकी क्षेत्र (1.50) के सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुए। बैंकिंग (0.81 प्रतिशत), एफएमसीजी (0.48 प्रतिशत), और रियल्टी (0.43 प्रतिशत) क्षेत्र के सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं बीएसई पर तेल एवं गैस (-0.37 प्रतिशत), धातु (-0.19 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.13 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल्स सूचकांक भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर 1,604 शेयरों में तेजी और 1,310 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications