सईद और पिल्लै की तुलना का सवाल नहीं: कृष्णा
कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "सईद और पिल्लै की तुलना का सवाल ही नहीं उठता। सईद एक आतंकवादी है और वह भारत के खिलाफ जेहाद का आह्वान करता रहा है। वह भारत के खिलाफ हमेशा में नफरत फैलाने वाले भाषण देता है। वहीं पिल्लै ने जो बयान दिया है, वह एक खास प्रसंग में था। डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ में जो बातें सामने आईं, पिल्लै ने उसी प्रसंग में बयान दिया था।"
गौरतलब है कि गुरुवार को कुरैशी से सईद के भारत के खिलाफ नफरत भरे भाषणों के बारे में सवाल पूछा गया था तो इस पर कुछ ठोस जवाब देने की बजाय उन्होंने पिल्लै के एक बयान का हवाला दिया जिसमें मुंबई हमले के लिए पिल्लै ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कठघरे में खड़ा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications