अमेरिका सबसे भयावह तेल रिसाव संकट खत्म

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी के क्षतिग्रस्त तेल कुएं से पिछले तीन महीने से हो रहा तेल रिसाव अब रोक लिया गया है। तेल कुएं से 20 अप्रैल से शुरू हुए इस भारी तेल रिसाव को अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा पर्यावण से जुड़ा संकट माना गया है।

अधिकारियों का हालांकि कहना है कि आशंकाएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं यह संकट फिर से गहरा सकता है। बीपी ने तेल कुएं पर लगाए गए नए कैप की फिटिंग की सटीकता का पता लगाने के लिए 48 घंटे का एक परीक्षण शुरू किया है। कंपनी इस तेल कुएं पर लगाए गए कैप को कीचड़ और सीमेंट से भरकर तेल कुएं को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है।

लुइसियाना के भारतीय-अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने इस प्रभावित इलाके के एक द्वीप पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "इस मिशन को अभी समाप्त घोषित करना अपरिपक्व निर्णय होगा।"

जिंदल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "लूसियाना के लिए अभी संकट समाप्त नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा कि तेल रिसाव बंद होने के बाद प्रभावित इलाके के लोगों की मदद के लिए सरकारी मदद और इस समस्या से लोगों का ध्यान बट सकता है।

बीपी ने कहा कि जब इस सप्ताह की शुरुआत में हमने नए कैप को स्थापित किया था तो इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि यह तेल रिसाव को पूरी तरह से रोक लेगा।

इस परीक्षण के दौरान बीपी तेल कुएं पर लगाए गए कैप के ऊपर लगे वाल्वों को धीरे-धीरे बंद कर रही है जिससे कुएं के तेल पर दबाव बढ़ेगा। यदि किसी भी समय तेल का दबाव कम मापा जाता है तो इसका मतलब यह होगा कि तेल का रिसाव कुएं के किनारों से हो रहा है, ऐसी स्थिति में इस परीक्षण को रोक दिया जाएगा।

बीपी के मुख्य कार्यान्वयन अधिकारी डग सटल्स ने सीएनएन से कहा कि अब तेल का रिसाव नहीं हो रहा है लेकिन अभी इस बात की खुशी मनाना जल्दबाजी होगी।

सरकार की ओर से तेल रिसाव रोकने के काम का नियंत्रण कर रहे सेवानिवृत्त एडमिरल थैड एलन ने कहा इस कुएं को कीचड़ और सीमेंट से भरकर खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा दो अन्य राहत कुओं में से एक की खुदाई की जा रही है।

इस तेल कुएं का काम अगस्त तक पूरा होने की संभावना है जबकि दूसरे कुएं को विशेष परिस्थितियों में उपयोग के लिए रखा जाएगा।

सरकारी और स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मेक्सिको की खाड़ी में फैल चुके तेल को साफ करने में कई साल लग सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+