पिल्लै का बचाव न करना अफसोसजनक : भाजपा
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के गृह सचिव पर हमला किया। मुझे इसका अफसोस है कि भारत के विदेश मंत्री ने गृह सचिव का बचाव नहीं किया।"
दरअसल, कुरैशी से लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के भारत खिलाफ नफरत भरे भाषणों के बारे में सवाल पूछा गया था तो इस पर कुछ ठोस जवाब देने की बजाय उन्होंने पिल्लै के उस बयान का हवाला दिया। पिल्लै ने मुंबई हमले के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कठघरे में खड़ा किया था।
प्रसाद ने कहा, "कुरैशी पिल्लै के बयान को मुद्दा बना रहे हैं। हाफिज सईद पर कार्रवाई करने की बजाय वे पिल्लै के साथ उसकी तुलना कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications