थाने के चौकीदार करेंगे पौधों की निगरानी
तिरहुत प्रमंडल (कमिश्नरी) में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत गांवों में पौधरोपण किया जाएगा। प्रमंडल के आयुक्त एस़ एम़ राजू ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार परिवारों को जहां रोजगार मिल जाएगा वहीं राज्य में2़ 66 प्रतिशत वनक्षेत्र की वृद्धि होगी। सभी अनुमंडल (सबडिविजन) के पदाधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।"
राजू के अनुसार चौकीदार गांवों में लगाए गए पौधे, हरे-भरे पेड़ों की संख्या तथा किन-किन परिवारों को प्रत्येक 200 पौधों से जोड़ा गया है, इसका मूल्यांकन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रति 200 पौधों से चार परिवारों को तीन वर्ष के लिए जोड़ा जाएगा जो लगातार तीन वर्षो तक इसकी देखभाल करेंगे। प्रत्येक प्रखंड में दो-दो विकास मित्र (प्रखंड की विकास योजनाओं की देख-रेख के लिए आम लोगों के प्रतिनिधि) चौकीदारों की सहायता करेंगे। चौकीदार यह भी देखेंगे कि पौधों के साथ परिवारों को भी जोड़ गया है या नहीं।
आयुक्त ने बातया कि कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर इसकी जांच वरिष्ठ पदाधिकारियों से कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रत्येक ग्राम प्रधान को इस वित्तीय वर्ष में अपने पंचायतों में 50-50 हजार पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। पिछले वर्ष भी मनरेगा के तहत नदियों के किनारे बांस लगाये गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications