पाकिस्तान में विस्फोट, 8 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह विस्फोट खबर में महबरान कीली गांव में हुआ। यह कबायली क्षेत्र उन सात जिलों में से एक है जहां सुरक्षाबलों और तालिबान एवं अलकायदा के आतंकवादियों के बीच लड़ाई चल रही है।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "बाजार में एक जबर्दस्त विस्फोट हुआ लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बम को रखा गया था या यह महज एक दुर्घटना थी।"
अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications