न्यायाधीश ने पचेको की सुनवाई से खुद को अलग किया
बंबई उच्च न्यायालय में पणजी खंडपीठ के एक न्यायाधीश एन. ए. ब्रिटो ने पचेको की जमानत के मामले पर सुनवाई से स्वयं को तब अलग कर लिया जब यह याचिका शुक्रवार को उनकी एकल पीठ में लाई गई।
इससे पहले 19 जून को पचेको द्वारा फरार रहते समय दी गई अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से भी न्यायाधीश ब्रिटो ने स्वयं को अलग कर लिया था।
पचेको को आठ जुलाई को गिरफ्तार किया गया था फिलहाल वह हिरासत में हैं।
पचेको से कथित विवाद के बाद उनकी 28 वर्षीय प्रेमिका नादिया तोराडो ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications