राजद का बिहार से सफाया तय : सचिन पायलट

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए पायलट ने पटना में संवाददाताओं से कहा, "बिहार सरकार केन्द्र से मदद नहीं मिलने की बात कहती रही है परंतु जो पैसा केन्द्र से आया उसकी भी लूट हो गई।"

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि विकास और पारदर्शिता की बात करने वाली राज्य सरकार पर 11,412 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगा है। उच्च न्यायालय ने खुद इसकी जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने का आदेश दिया है।

पायलट ने लालू प्रसाद यादव के एक बयान पर कहा कि बिहार में जाति की राजनीति समाप्त हो गई है। अब यहां के लोग विकास की बात करते हैं। लालू का पत्ता केंद्र से कट गया है और जल्द ही राज्य से भी उनका पत्ता साफ हो जाएगा।

गुजरात और बिहार के मुख्यमंत्रियों की तस्वीर एक साथ छपने के विवाद पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बार-बार कहा कि यह फोटो उनकी इजाजत के बिना छापी गई परंतु उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि फोटो ही झूठा है। वह केवल राजनीति कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+