टीवी पर दिखे फ़िदेल कास्त्रो

जुलाई 2006 में एक बड़ी सर्जरी के बाद, कास्त्रो ने सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था. बिगड़ती सेहत की वजह से उन्हें क्यूबा की सत्ता 79 वर्षीय अपने भाई राउल को सौंपनी पड़ी थी.उस सर्जरी के बाद बीते हफ़्ते में पहली बार उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं.
नीली स्पोर्ट्स जैकेट पहने फ़िदेल कास्त्रो ने एक अज्ञात स्थान पर कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता के प्रश्नों के उत्तर दिए. ये साफ नहीं है कि कार्यक्रम सीधा प्रसारित किया गया या पहले से रिकॉर्ड किया हुआ था.क्यूबा की राजधानी हवाना स्थित बीबीसी संवाददाता माइकल वॉस के अनुसार साक्षात्कार के दौरान कास्त्रो की आवाज़ बीच-बीच में कमज़ोर पड़ती सुनाई दी लेकिन अंदाज़ वही पुराने फ़िदेल कास्त्रो वाला था.
उन्होंने अमरीका की उत्तर कोरिया और इरान के प्रति विदेश नीति पर जमकर हमला किया.हमारे संवाददाता के मुताबिक कास्त्रो का अचानक वापस लौटना इस बात का संकेत देने की कोशिश है कि वे अब भी क्यूबा में निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं.












Click it and Unblock the Notifications