कश्मीर के कई इलाकों में भड़की हिंसा, फिर लगा कर्फ्यू
श्रीनगर । घाटी के हालात अभी अच्छे नहीं है, रह-पग कर यहां हिसां और झड़पों का दौर जारी है।जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और श्रीनगर के मैसुमा इलाके में पथराव करती भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को ताजा झड़पों के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कर्फ्यू में ढील के दौरान अनंतनाग, पुलवामा और मैसुमा में असामाजिक तत्वों के पथराव शुरू करने के बाद कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया।"
फिर लगा कर्फ्यू
सोपोर और काकपोरा में चौथे दिन लगातार कर्फ्यू जारी रहा। वहां कोई ढील नहीं दी गई थी। इससे पहले शुक्रवार को 'शब-ए-मेराज' (मुस्लिम पर्व) के मौके पर कर्फ्यू में ढील दी गई थी। ढील के दौरान शांति बनी रही। शुक्रवार को श्रीनगर में सेना ने फ्लैग मार्च नहीं किया था। लोग घरों से बाहर निकले और जरूरी समानों की खरीदारी की थी। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई थी।
ढील के दौरान शांति
गौरतलब है कि बीते बुधवार को श्रीनगर में सुरक्षा की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद पूरी घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। घाटी के हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। परंतु पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस बैठक में शामिल न होने का फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications