विमान में प्रसव, मां ने बच्चे को टॉयलेट में फेंका
अमृतसर। पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा बुधवार को तुर्कमेनिस्तान से लौट रही थी कि विमान के टॉयलेट में उसका प्रसव हो गया। उसने बिना किसी को बताए बच्चे को वहीं टॉयलेट में फेंक दिया। यह घटना ठीक उस समय हुई जब विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। छात्रा बच्चे को वहीं टॉयलेट में फेंक कर विमान से बाहर निकल आयी।
अमृतसर एयरपोर्ट कर्मियों को जब विमान के टॉयलेट में बच्चा मिला तो यह खबर पेरे एयरपोर्ट पर फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक तुर्कमेनिस्तान के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही यह छात्रा वहां की राजधानी आश्गाबत से विमान में चढ़ी थी। विमान में वह काफी परेशान लग रही थी और बार-बार शौचालय में जाती रही। सहयात्रियों एवं विमान कर्मियों ने उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ भी की थी, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
क्लिक करें- क्राइम पेट्रोल | लाइफस्टाइल | बॉलीवुड हलचल
उड़ते विमान में शौचालय के अंदर उसने बच्चे को जन्म दिया और वहीं फेंक दिया। विमान जब राजासांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा वो तुरंत विमान से बाहर निकल गई। शौचालय में बच्चे के पाए जाने की खबर के तुरंत बाद पुलिस ने छात्रा पर संदिग्धता जाहिर करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पहले वो बच्चे को जन्म देने की बात से इंकार करती रही, लेकिन दबाव बनाए जाने पर उसने बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया, लेकिन छात्रा को जेल भेजने के बजाए उसे व उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications